नरसिंह के लिए फडऩवीस ने खेल मंत्री को लिखा पत्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने केंद्रीय खेल मंत्री को पत्र लिखकर पहलवान नरसिंह यादव के साथ न्याय करने की मांग की है।
By sanjay savernEdited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 08:59 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 09:04 PM (IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने केंद्रीय खेल मंत्री को पत्र लिखकर पहलवान नरसिंह यादव के साथ न्याय करने की मांग की है। राज्य में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा में यह मामला उठाया था। इसके जवाब में फडऩवीस ने विधानसभा को यह जानकारी दी।
फडऩवीस ने बताया, 'मैंने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को पत्र लिखा है। नरसिंह यादव जैसे खिलाडिय़ों के साथ न्याय होना चाहिए। ऐसे प्रकरणों का खामियाजा, नरसिंह यादव जैसे सच्चे खिलाडिय़ों को उठाना पड़ता है। उसके साथ न्याय होना चाहिए।
इससे पहले पाटिल ने कहा था, 'यादव महाराष्ट्र से हैं। हमारा कर्तव्य है कि उसके जैसे प्रतिभावान खिलाडिय़ों का समर्थन करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें