Move to Jagran APP

किसी के बोलने से पदक नहीं आते: दीपिका

पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को जो भी सुविधाएं चाहिए, वह नहीं मिल पाती हैं।

By ShivamEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 05:27 PM (IST)
किसी के बोलने से पदक नहीं आते: दीपिका
किसी के बोलने से पदक नहीं आते: दीपिका

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजों को दी जाने वाली सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल सरकार या किसी के भी बोलने से पदक नहीं आ जाते हैं। पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को जो भी सुविधाएं चाहिए, वह नहीं मिल पाती हैं।

loksabha election banner

दीपिका फरीदाबाद में हो रही सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दीपिका विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत चुकी है, लेकिन अभी तक ओलंपिक में उनकी झोली खाली रही है। लंदन और रियो ओलंपिक में भाग लेने से पहले दीपिका भारतीय टीम का सबसे बड़ा चेहरा थीं, लेकिन वह पदक जीतने में असफल रहीं। टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों पर सवाल को लेकर दीपिका नाराज हो गई। उन्होंने कहा कि ओलंपिक से पहले हर कोई पदक की आस लगाकर बैठ जाता है, लेकिन खिलाडि़यों को दी जाने वाली सुविधाओं पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। किसी भी तीरंदाज को ओलंपिक स्तर की सुविधाएं नहीं दी जाती हैं।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय तीरंदाजी सोमवार से

फरीदाबाद। 37वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता सोमवार से हुडा मैदान में शुरू हो रही है। शाम पांच बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में देशभर की 38 टीमों के 468 तीरंदाज हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 15 ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी तीरंदाजों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी।

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.