Move to Jagran APP

महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर एशियाई चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगी

जिम्नास्ट दीपा करमाकर अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 04 Apr 2017 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2017 08:52 PM (IST)
महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर एशियाई चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगी
महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर एशियाई चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगी

नई दिल्ली। भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने घुटने की सर्जरी कराई है, जिसके कारण वह अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी। दीपा ने मुंबई में घुटने की सर्जरी कराई और वह 18 मई से थाईलैंड में होने वाली स्पर्धा में भाग नहीं लेंगी।

loksabha election banner

दीपा ने ट्विटर पर लिखा- सभी को हैलो, एक अपडेट है। मैं हाल में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गई थी, जिसके लिए सर्जरी कराई। रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है और मैं जल्द ही वापसी करूंगी। मालूम हो कि दीपा की महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का उपचार करने वाले डॉक्टर अनंत जोशी की देखरेख में सर्जरी हुई है। दीपा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट बनी थी, जिससे वह सुर्खियों में आई थीं। वह रियो ओलंपिक खेलों में अपनी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थी। ग्लास्गो 2014 राष्ट्रकुल खेलों में कांस्य पदक जीतकर सुर्खियों में आई दीपा ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट बनी थीं। 

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.