HIL: दबंग ने वेवराइडर्स को 8-3 से धोया
दबंग मुंबई ने चौथे और अंतिम क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए मंगलवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) के चौथे संस्करण के एक मैच में दिल्ली वेवराइडर्स को 8-3 से रौंद दिया। दिल्ली की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी हार है। वहीं जीत के साथ मुंबई ने सेमीफाइनल में खेलने
नई दिल्ली। दबंग मुंबई ने चौथे और अंतिम क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए मंगलवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) के चौथे संस्करण के एक मैच में दिल्ली वेवराइडर्स को 8-3 से रौंद दिया। दिल्ली की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी हार है। वहीं जीत के साथ मुंबई ने सेमीफाइनल में खेलने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
घरेलू दर्शकों के बीच दिल्ली ने अच्छी शुरुआत की। स्टीवन एडवर्ड्स के मैदानी गोल और रुपिंदर पाल सिंह के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए दूसरे गोल की बदौलत 3-0 की अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। एचआइएल के मौजूदा संस्करण में मैदानी गोल को दो गोल माना जा रहा है।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
तीन क्वार्टर तक 0-3 से पीछे रही मुंबई ने अंतिम क्वार्टर में जबरदस्त वापसी की। 49वें मिनट में दानिश मुज्तबा ने मुंबई के लिए पहला मैदानी गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया। तीन मिनट बाद ही नीलकांत ने दूसरा मैदानी गोल कर स्कोर 4-3 कर दिया। इसके बाद मनप्रीत ने 57वें और 58वें मिनट में लगातार दो मैदानी गोल सनसनी फैला दी, जिसकी बदौलत मुंबई मैच 8-3 के बड़े अंतर से जीत गया।
लगातार तीसरी जीत के साथ मुंबई अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करने मुंबई अब घरेलू मैदान पर जेपी पंजाब वॉरियर्स का, जबकि दिल्ली गुरुवार को मौजूदा चैंपियन रांची रेज का सामना करेगी।