साइकलिस्ट ब्रेंडल ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रिया के साइकलिस्ट मथायस ब्रेंडल ने नया हावर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। ब्रेंडल ने एक घंटे में 51.85 किमी साइकल चलाई। तीन बार के टाइम ट्रायल चैंपियन ब्रेंडल ने स्विट्जरलैंड के एगल वेलोड्रोम में रिकॉर्ड बनाया।
By sanjay savernEdited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 01:57 PM (IST)
पेरिस । ऑस्ट्रिया के साइकलिस्ट मथायस ब्रेंडल ने नया हावर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। ब्रेंडल ने एक घंटे में 51.85 किमी साइकल चलाई। तीन बार के टाइम ट्रायल चैंपियन ब्रेंडल ने स्विट्जरलैंड के एगल वेलोड्रोम में रिकॉर्ड बनाया।
इस तरह उन्होंने बीते महीने जर्मनी के जेंस वोइग द्वारा कायम रिकॉर्ड को 700 मी. के अंतर से पीछे छोड़ा। रिकॉर्ड तोड़ने के बाद 24 वर्षीय ब्रेंडल ने कहा कि 30 मिनट बाद मुझे अहसास हो गया था कि सफलता मिलने वाली है। मैं इस परिणाम से बेहद खुश हूं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें