उत्तर प्रदेश के कॉमनवेल्थ खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, सब बनेंगे लखपति
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाडिय़ों को सम्मानित करने में उदासीनता बरतने वाली यूपी सरकार सभी खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करेगी। यूपी सरकार ने पुरस्कार राशि भी
जागरण संवाददाता, लखनऊ। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाडिय़ों को सम्मानित करने में उदासीनता बरतने वाली यूपी सरकार सभी खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करेगी। यूपी सरकार ने पुरस्कार राशि भी बढ़ा दी है। अब स्वर्ण विजेता को 50 लाख, रजत विजेता को 30 लाख, कांस्य को 15 लाख मिलेगा, वहीं प्रतिभागी खिलाडिय़ों को पांच-पांच लाख रुपये कैश प्राइज दिया जाएगा।
यूपी से कॉमनवेल्थ में हिस्सा लेने वाले कुल खिलाडिय़ों की संख्या तेरह के आसपास है। विभाग जहां पहले पदक विजेताओं में सिर्फ पांच को ही यूपी की सूची में शामिल कर रही थी, अब उनकी संख्या भी बढ़ा ली गई है। शूटर जीतू रॉय व डिस्कस थ्रोअर सीमा पुनिया को भी यूपी के पदक विजेताओं की सूची में शामिल कर लिया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अगस्त के आखिर तक खिलाडिय़ों को सम्मानित कर दिया जाएगा। संयुक्त खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेताओं के अलावा हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को पांच लाख रुपये कैश प्राइज दिया जाएगा।
- यूपी के पदक विजेता:
खिलाड़ी : खेल : पदक
जीतू रॉय - शूटिंग - गोल्ड
दानिश मुज्तबा - हॉकी - रजत
राजीव तोमर - कुश्ती - रजत
सीमा पुनिया - डिस्कस थ्रो - रजत
मो. असब - शूटिंग - कांस्य
पूनम यादव - वेटलिफ्टिंग - कांस्य
स्वाती सिंह - वेटलिफ्टिंग - कांस्य
- प्रतिभागी खिलाड़ी:
चंद्रोदय सिंह - हैमर थ्रो
अन्नुरानी - जैवलिन थ्रो
वंदना सिंह - वेटलिफ्टिंग
रितुषा आर्या - हॉकी
वंदना कटारिया - हॉकी