चीन के फुटबॉलर क्यून शेंग पर लगा 6 माह का प्रतिबंध
चीन फुटबॉल महासंघ ने शंघाई ग्रीनलैंड के मिडफील्डर क्यून शेंग पर छह महीने का प्रतिबंध लगाया है।
बीजिंग। चीन फुटबॉल महासंघ (सीएफए) ने शंघाई ग्रीनलैंड के मिडफील्डर क्यून शेंग पर छह महीने का प्रतिबंध लगाया है। शेंग ने तियानजिन क्यूआनजिआन क्लब से खेलने वाले बेल्जियम के मिडफील्डर एक्सेल वित्सेल को रोकने के लिए आक्रामक तरीका अपनाया था। इसके अलावा शेंग पर 120,000 युआन (करीब 17,400 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है।
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यह घटना चाइना सुपर लीग (सीएसएल) के 11 मार्च को हुए मैच के दौरान हुई थी। मैच रैफरी ने शेंग को मैदान के बाहर कर दिया था। बाद में फुटबॉलर ने सोशल मीडिया में अपनी हरकत के लिए माफी भी मांगी थी। शेंग के क्लब ने भी उन्हें सजा देते हुए मुख्य टीम से बाहर कर रिजर्व सूची में रखा है। साथ ही 43,552 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। उनका मासिक वेतन भी कम कर दिया गया है।