जानिए, मेसी की चूक और पेनल्टी शूटआउट की पूरी कहानी
इस्ट रदरफोर्ड। लियोनेल मैसी गोल करने में नाकाम रहे और चिली ने अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से पराजित कर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा बरकरार रखा।
इस्ट रदरफोर्ड। लियोनेल मेसी गोल करने में नाकाम रहे और चिली ने अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से पराजित कर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा बरकरार रखा।
मुकाबला निर्धारित और अतिरिक्त समय के बाद गोलरहति बराबरी पर था जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए फैसला हुआ। खिताबी मुकाबला पिछले वर्ष की पुनरावृत्ति साबित हुआ, जब गोलरहित बराबरी के बाद चिली ने जीत दर्ज की थी।
पेनल्टी शूटआउट में चिली की तरफ से कैस्टिलो, चार्ल्स एरेन्गुइज, जीन बीयूसेयोर और फ्रांसिस्को सिल्वा ने गोल दागे, जबकि विडाल मौका चूके। अर्जेंटीना की तरफ से मैस्करानो और सर्गियो एग्युरो ही गोल बना सके जबकि मेसी और लुकास बिगलिया ने मौके गंवाए। पेनल्टी शूटआउट में स्टार खिलाड़ी मेसी ने अर्जेंटीना की तरफ से पहली पेनल्टी ली, लेकिन वे गेंद को बाहर मार बैठे। अर्जेंटीना की तरफ से लुकास बिगलिया ने चौथी पेनल्टी ली और वे भी इसे गोल में नहीं बदल पाए। इसके बाद चिली के फ्रांसिस्को सिल्वा ने गोल करते हुए चिली को 4-2 से जीत दिला दी।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पेनल्टी शूटआउट
1. विडाल (चिली) गोल करने में नाकाम। स्कोर 0-0
1. मेसी (अर्जेंटीना) गोल करने में नाकाम। स्कोर 0-0
2. कैस्टिलो (चिली) ने गोल दागा। स्कोर चिली 1-0
2. मैस्करानो (अर्जेंटीना) ने गोल दागा। स्कोर 1-1
3. चार्ल्स एरेन्गुइज (चिली) ने गोल किया। स्कोर चिली 2-1
3. सर्गियो एग्युरो (अर्जेंटीना) ने गोल दागा। स्कोर 2-2
4. जीन बीयूसेयोर (चिली) ने गोल किया। स्कोर चिली 3-2
4. लुकास बिगलिया (अर्जेंटीना) गोल करने में नाकाम। स्कोर चिली 3-2
5. फ्रांसिस्को सिल्वा (चिली) ने गोल किया। स्कोर चिली 4-2