ऑस्कर पिस्टोरियस को मिली पांच साल की सजा
साउथ अफ्रीका की एक अदालत ने गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकाम्प की गैर इरादतन हत्या के दोषी ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस को पांच साल की सजा सुनाई
By SanjayEdited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 02:33 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 02:51 PM (IST)
जोहानबर्ग। साउथ अफ्रीका की एक अदालत ने गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकाम्प की गैर इरादतन हत्या के दोषी ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस को पांच साल की सजा सुनाई है।
रीवा की हत्या वर्ष 2013 में हुई थी और उसके बाद लगभग सात महीने तक ये मामला अदालत में चला था। रीवा के माता-पिता ने पिस्टोरियस को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। वहीं दूसरी तरफ पिस्टोरियस के मैनेजर ने उनका बचाव करते हुए मांग की थी कि वो एक सुलझे हुए इंसान हैं उनसे समाज को कोई खतरा नहीं है इसलिए उन्हें घर में नजरबंद रखा जाए। हालांकि सरकारी वकील की तरफ से पिस्टोरियस को दस साल की सजा देने की मांग की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें