सेमीफाइनल में हारे अरविंद भट्ट
नई दिल्ली। जर्मन ओपन चैंपियन भारतीय शटलर अरविंद भट्ट को ऑकलैंड में चल रहे न्यूजीलैंड ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को शीर्ष वरीय चीनी ताइपे खिलाड़ी जेन हाओ के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। पांचवीं वरीय भारतीय खिलाड़ी ने 33 मिनट तक चले मुकाबले को 14-21, 9-21 से गंवाया।

पहले गेम की शुरुआत में ही 2-5 से पिछड़ने के बाद अरविंद ने वापसी करते हुए स्कोर 6-6 कर दिया। स्कोर 9-9 तक बराबर चला, लेकिन इसके बाद जेन ने रफ्तार पकड़ी व अरविंद से काफी आगे निकल गए। दूसरे गेम में भी 4-4 तक स्कोर बराबर रहा, लेकिन एक बार फिर जेन ने मैच में अपनी पकड़ साबित करते हुए इसे 9-4 कर दिया। जब जेन 16 पर पहुंचे, तब अरविंद पांच अंक ही जुटा सके थे। मैच समाप्ति से पहले अरविंद ने चार और अंक जुटाए।
इससे पहले, टूर्नामेंट में खेल रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सौरभ वर्मा भी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। गुरुवार देर रात खेले गए मुकाबले में दूसरे वरीय सौरभ को चीनी ताइपे के कुई चुन ने 21-18, 21-15 से हराया।