तीरंदाज अतुल वर्मा ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारतीय युवा तीरंदाज अतुल वर्मा ने युवा ओलंपिक खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता के रिकर्व वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया। अतुल वर्मा ने
By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 07:07 PM (IST)
नानजिंग। भारतीय युवा तीरंदाज अतुल वर्मा ने युवा ओलंपिक खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता के रिकर्व वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया। अतुल वर्मा ने ब्रॉन्ज के लिए हुए संघर्षपूर्ण मैच में तुर्की के मेटे गाजोज को 6-4 (29-28, 30-29, 27-27, 29-30, 29-29) से पराजित कर यह सफलता हासिल की।
भारत का इन खेलों में यह दूसरा पदक है। इससे पहले भारोत्तोलक आर. वेंकट राहुल ने पिछले गुरुवार को रजत पदक जीतकर खाता खोला था। महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को निराशा मिली। पहलवान रेशमा अनिल माने को पांचवें स्थान से ही संतोष करना पड़ा। मुक्केबाज गौरव सोलंकी भी ब्रॉन्ज मेडल के मैच में हार गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें