11 साल बाद खेल विभाग को खिलाड़ी 'कप्तान'
प्रदेश में 11 साल बाद खेल निदेशक पद पर विभागीय सेवा के अधिकारी की वापसी हुई है। विभाग में संयुक्त निदेशक और हॉकी के अंतरराष्ट्रीय
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में 11 साल बाद खेल निदेशक पद पर विभागीय सेवा के अधिकारी की वापसी हुई है। विभाग में संयुक्त निदेशक और हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे आरपी सिंह को इस पद पर नियुक्त किया गया है। यह घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के दौरान की। उन्होंने आरपी सिंह को बधाई भी दी।
आरपी सिंह के पहले 2003 में विभागीय सेवा के निदेशक के रूप में विजय सिंह चौहान सेवानिवृत्त हुए थे। उस समय से पदोन्नति न होने के कारण यह पद आइएएस और पीसीएस सेवा के अधिकारियों से संचालित हो रहा था। वर्तमान में इस पद पर आइएएस सौरभ बाबू पदासीन हैं। आरपी सिंह उनका स्थान लेंगे। आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और 2014 में राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता रहे हैं।