पीएम मोदी और राजनाथ को बच्चों ने तो वेंकैया को सुषमा ने बांधी राखी
देशभर में आज रक्षा बंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी के राजनीतिक गलियारों में इस पर्व को बड़ी शिद़दत के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को इस पर्व की बधाई दी है। उन्होंने आज इस पर्व को बच्चों
नई दिल्ली। देशभर में आज रक्षा बंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी के राजनीतिक गलियारों में इस पर्व को बड़ी शिद़दत के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को इस पर्व की बधाई दी है। उन्होंने आज इस पर्व को बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चों समेत कई महिलाओं ने भी उन्हें राखी बांधी।
रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार महिलाओं के कल्याण के प्रयासों को तेज करने की जरुरत तथा समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के पुरुषों के कर्तव्य को रेखांकित करता है। रक्षाबंधन के अवसर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज केंद्रीय शहरी मंत्री वेंकैया नायडू को राखी बांधी।
उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी बच्चों से अपने आवास पर राखी बंधवाई।(See Video)
जंतर-मंतर पर भी वन रैंक वन पैंशन की मांग को लेकर धरने पर बैठे रिटायर्ड फौजियों को राखी बांधी गई। इसी कड़ी में कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विजयंत थापर की मां ने यहां मौजूद रिटायर्ड फौजियों की कलाई पर राखी बांधी।
सनातन धर्म में सावन पूर्णिमा पर भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन मनाया जाता है। सनातनियों के चार प्रमुख त्योहारों में एक यह पर्व इस बार 29 अगस्त को पड़ रहा है। पूर्णिमा तिथि 29 की भोर 2.28 बजे लग रही है जो 30 की रात 12.39 तक रहेगी। इसमें 29 को दिन में 1.44 तक भद्रा होने से बहनें भाइयों की कलाई पर इस अवधि के बाद ही राखियां सजा पाएंगी।