कैसे पैदा हो गोरा बच्चा ? महिला ने FB पर मांगे सुझाव
फेसबुक पर एक महिला का लोगों से एक सलाह लेना भारी पड़ गया। महिला का सवाल था कि वह गर्भवती है और चाहती है कि उसके होने वाले बच्चे का रंग गोरा हो तो उसे क्या करना चाहिये।
सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक पर एक महिला का लोगों से एक सलाह लेना भारी पड़ गया। महिला का सवाल था कि वह गर्भवती है और चाहती है कि उसके होने वाले बच्चे का रंग गोरा हो तो उसे क्या करना चाहिये।
दरअसल वह महिला अपने खाने पीने के बारे में लोगों की राय लेना चाह रही थी । जिससे उसके बच्चे का रंग गोरा हो जाये। लेकिन महिला के इस सवाल के पूछते ही उसे लोगों की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। लोगों ने उस पर जुबानी हमले शुरु कर दिये। लोगों ने उसे रंगभेदी कहते हुए जमकर कोसा तो एक व्यक्ति ने लिखा कि इसके लिये आपको किसी गोरे व्यक्ति से शादी करनी चाहिये थी। तो किसी ने इतने फनी जवाब भी दिये कि आपको गोराई प्रदान वाली क्रीम खा लेनी चाहिये। एक व्यक्ति का सवाल था क्या हरी सब्जियों के सेवन से हरे रंग के बच्चे भी पैदा हो सकते हैं।
महिलाओं को प्रेगनेंट कर रहा है मोबाइल एप!
इस पर महिला ने सफाई देते हुए कहा कि वह तो एक स्वस्थ और सुंदर बच्चे को जन्म देना चाहती है, क्या उसे अपने बच्चे का रंग चुनने का अधिकार नही है।