हैरान रह जाएंगे! उम्र सिर्फ 20 साल... और 2 साल में बन गई 6 बच्चों की मां
अमेरिका के केन्सास शहर में 20 साल की लड़की सिर्फ 26 महीनों में ही 6 बच्चों की मां बन गई हैं।
वाशिंगटन। अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप अचरज में पड़ जाएंगे। केन्सास शहर में एक 20 साल की लड़की 6 बच्चों की मां बन गई है। हैरानी की बात ये है कि दनेशा काउच सिर्फ 26 महीनों में ही 6 बच्चों कि मां बनी हैं। दरअसल, दनेशा ने तीन बार गर्भधारण किया और तीनों बार उसे जुड़वां बच्चे पैदा हुए।
अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के मुताबिक, दनेशा ने पहली बार 13 अप्रैल 2014 को दो जुड़वा बेटों डनेरियस और डेसमंड को जन्म दिया था। हालांकि प्लेसेंट टूटने के कारण डेसमंड की जन्म के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। इसके बाद 29 मई 2015 को उसने दो जुड़वा बेटियों डेलीलाह और डेवीना को जन्म दिया था। 17 जून को दनेशा दो और जुड़वा बच्चों बेटियों डीलाइन और डार्ला को जन्म दिया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस अनोखे जीव की तस्वीर, जानें क्या है मामला
डेसमंड को याद कर दनेशा बताती है, ‘यह मेरे लिए बहुत कठिन था। मैं इस घटना के बाद करीब एक मिनट तक रोई। लेकिन, आज मैं खूश हूं। मुझे पता था कि मेरा दूसरा बेटा डनेरियस अपने भाई के बिना अकेला महसूस करता है।‘
इसके कुछ महीनों बाद दनेशा अपने वर्तमान पार्टनर और मंगेतर जेफरी प्रेसनर से मिलीं। जिससे उन्हें 4 भाई-बहन पैदा हुए।
क्लीवलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल केस मेडिकल सेंटर के गाइनोलॉजी चीफ डॉ. मरजोरी ग्रीनफिल्ड बताते हैं कि अपने जैविक कारणों की वजह से वो इतने जुड़वां बच्चों को जन्म देने में सक्षम हो सकीं। उनके अंडाशय में हर महीने दो से अधिक अंडे बनते हैं जिससे उनके जुड़वां बच्चों को जन्म देने की संभावना बढ़ जाती है।
शादी से पहले इतने लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं पुरुष और महिला