टैलेंट शो में मुर्गी ने बजाया ऐसा म्यूजिक कि सम्मान में खड़े हो गए सारे जज
म्यूजिक में जादू होता है। टूटे दिलों को जोड़ना हो या प्यार का इजहार म्यूजिक से हर बात बन जाती है। वैसे आप ने इंसानों को तो म्यूजिक बजाते हुये देखा होगा पर कभी मुर्गी को म्यूजिक बजाते देखा है।
मुर्गी ने बजाया पियानो
मामला अमेरिका गॉट टैलेंट का है जहां सभी को एक मुर्गी ने हैरानी में डाल दिया। रियलिटी टैलेंट शो हमे किसी ना किसी वजह से आश्चर्य में डाल ही देते हैं। फिर चाहे वो कुकिंग का शो हो, डॉसिंग या फिर पार्टनर के साथ डेट पर जाने का शो। वहां कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका का एक टैलेंट शो में जब दो महिलायें एक मुर्गी को शो में लेकर आईं। महिलाओं ने जब कहा कि मुर्गी म्यूजिक बजायेगी तो सभी हंसने लगे। वहां मौजदू जजों ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है। कोई मुर्गी कैसे म्यूजिक बजा सकती है। पर तभी कुछ ऐसा हुआ कि जजों को सम्मान में खड़ा होना पड़ा।
जजों ने खड़े होकर दिया सम्मान
मुर्गी ने अपनी चोंच से वहां रखा पियानो बजाना शुरु कर दिया। जिसे देखने के बाद वहां मौजदू लोग अचंभित हो गये। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि कोई मुर्गी कैसे पियानो से म्यूजिक प्ले कर सकती है। इस मुर्गी का नाम जोकगू था। पहले कुछ सेकेंड तो जब वह पियानो के पास पहुंची तो उसने म्यूजिक बजाने में कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया पर फिर अचानक से उसने पियानो की बटन दबा कर म्यूजिक बजाना शुरु कर दिया। मुर्गी को म्यूजिक बजाता देख वहां मौजूद लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। इतना ही नहीं मुर्गी को पियानो बजाता देख जज भी उसके सम्मान में खड़े हो गये।