समझदार डॉग्सः मालिक के कहने पर फ्रिज से ले आते हैं सामान; पोज दे कराते हैं फोटो सेशन
आपने कुत्तों की वफादारी के कई केस देखे होंगे लेकिन इन दिनों उनकी समझदारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें समझदार डॉग्स फ्रिज से सामान निकालते, म्यूजिक बजाते हैं...
फ्रिज से ड्रिंक की बोतल देता
इन दिनों सोशल मीडिया पर समझदार डॉग्स, इंटेलीजेंट डॉग्स, फनी डॉग्स, कामकाजी डॉग्स जैसे कई नामों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आप भी चौक जाएंगे। इसमें मालिक के प्रति हमेशा से वफादार कहे जाने वाले कुत्तों की समझदारी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक नहीं कई कुत्ते हैं। जिसमें सभी कुत्ते अलग-अलग एक्टिविटी दिखा रहे हैं। एक डॉग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते दिख रहा है। वह इंसानों की तरह बैठकर पियानो बजाता है। वहीं एक और कुत्ता है जो मालिक के कहने पर फ्रिज से उसके लिए ड्रिंक की बोतल बड़े कायदे से लेकर आता है।
इस सीन पर नहीं रुकेगी हंसी
इस दौरान कुत्ते का फ्रिज खोलकर वहां से बोतल लेकर आने वाला सीन काफी हैरान करने वाला है। वहीं इस वीडियो का सबसे मजेदार सीन एक डॉगी का वेस्टर्न कमोड यूज करने वाला है। इसे देखकर तो शायद ही किसी की हंसी रुके। इसके बाद कुत्तों को समझदार मानने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं इन सबके अलावा कुत्तों को अपने मालिक के साथ एक्सरसाइज और मस्ती करते भी इसमें देखा जा रहा है। कुछ डॉगी का पोज देने का स्टाइल भी जबरदस्त है। अब तक इन समझदार डॉग्स का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं।