Move to Jagran APP

यहां बिना वीजा के ही लोग कर लेते हैं विदेश यात्रा

हम बात कर रहे हैं लोंग्वा गांव की यहां के लोग बिना वीजा के ही विदेश की यात्रा करते हैं। भारत के उत्तर पूर्व में नागालैंड की सीमा में मोन नामक जिला है। इसी जिले में एक बहुत बड़ा गांव है लोंग्वा।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 12:34 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 12:50 PM (IST)
यहां बिना वीजा के ही लोग कर लेते हैं विदेश यात्रा
यहां बिना वीजा के ही लोग कर लेते हैं विदेश यात्रा

एक देश से दूसरे देश जाने के लिए वीजा की जरूरत तो हर किसी को होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे गांव के बारे में बता रहे हैं जहां के लोग बिना वीजा के ही विदेश यात्रा कर लेते हैं।

loksabha election banner

जी हां, हम बात कर रहे हैं लोंग्वा गांव की यहां के लोग बिना वीजा के ही विदेश की यात्रा करते हैं। भारत के उत्तर पूर्व में नागालैंड की सीमा में मोन नामक जिला है। इसी जिले में एक बहुत बड़ा गांव है लोंग्वा।

म्यांमार की सीमा से सिर्फ 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है लोंग्वा गांव। इस गांव की खासियत यह है कि म्यांमार और भारत को विभाजित करने वाली सीमा पर इस गांव के मुखिया का घर है। मुखिया के घर के बीच से होकर सीमा का बंटवारा हो रखा है। कहा जा सकता है कि इस गांव के मुखिया का आधा घर भारत में है और आधा म्यांमार में है।

इस गांव के मुखिया का म्यांमार और अरुणाचल के 70 गांव पर आधिपत्य है। कोनार्क नागा जाति के लोग इस गांव में रहते हैं। यहां के लोग एक अलग ही भाषा बोलते हैं। यहां लकड़ी के घर बने हैं। इस गांव के लोग अप्रैल के महीने में ऑयलिंग मोन्यू नामक त्यौहार मनाते है।

जिसमें पुरुष जाति के लोग मुंह पर स्याही लगाते हैं और गले में तांबे की माला पहनते हैं। घर को सजाने के लिए लोग अजीबोगरीब तरह की चीजों का उपयोग करते हैं जैसे कि सींग, खोपड़ी, हाथी के दांत। इस गांव के लोगों में काफी एकता है। भाईचारे की इसी भावना के कारण यहां के लोगों को दोनों देशों की नागरिकता प्राप्त है।

यह भी पढ़ें: इस परिवार के पास नही था किराया तो ऐसे बनाया अपना आशियाना

हैदराबाद का ये अनोखा परिवार, इसके सदस्यों का लोग क्यों उड़ाते हैं मजाक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.