अनोखी तैयारी, कांच के जूते में होंगी शादियां!
शादी में जूते चुराने की रस्में तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन यहां मामला कुछ अलग किस्म का है। ताइवान में 55 फुट की ऊंचाई वाला कांच का एक ऐसा विशाल जूता बनाया गया है, जिसमें शादियां रचाई जाएंगी।
ताइपे। शादी में जूते चुराने की रस्में तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन यहां मामला कुछ अलग किस्म का है। ताइवान में 55 फुट की ऊंचाई वाला कांच का एक ऐसा विशाल जूता बनाया गया है, जिसमें शादियां रचाई जाएंगी। वेडिंग हॉल की तरह इस्तेमाल के लिए बने इस जूते को गैंग्रिन पीडि़त महिलाओं को समर्पित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ताइवान के दक्षिण पश्चिम स्थित चिआई काउंटी में पानी में जहरीले आर्सेनिक के कारण तमाम महिलाएं गैंग्रिन या ब्लैक फुट डिजीज से पीडि़त हो गईं। इस कारण कई पीडि़त महिलाओं को अपने पैर तक कटवाने पड़े। समाज में असमानता और अन्य परेशानियों से जूझती इन महिलाओं ने उस दौर में ऊंची एड़ी के जूते पहनने शुरू किए थे।
काउंटी की प्रमुख हेलेन चांग ने कहा, 'इसका उद्देश्य सिर्फ उस वक्त को याद करना नहीं है। यह महिलाओं की उम्मीदों का प्रतीक है। अब महिलाएं ऊंची एड़ी के जूतों में भी सपने सच कर रही हैं।' पारदर्शी कांच से बने इस जूते की ऊंचाई 17 मीटर (55 फुट) है। इसे वेडिंग हॉल के साथ-साथ पर्यटकों की पसंद के हिसाब से बनाया गया है। औपचारिक उद्घाटन से पहले ही अपनी तरह का खास यह हॉल लोगों चर्चा का केंद्र बन गया है।