Move to Jagran APP

संसार का इकलौता पिता जो होता है प्रेग्नेंट पैदा करता है 2000 बच्चे

समुद्र में पाया जाने वाले इस जीव का सिर घोड़े जैसी आकृति का होता है इसलिए इसे सी-हॉर्स कहा जाता है। सी-हॉर्स एक बार में दो हजार बच्चों को जन्म देता है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 10:39 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 09:01 AM (IST)
संसार का इकलौता पिता जो होता है प्रेग्नेंट पैदा करता है 2000 बच्चे
संसार का इकलौता पिता जो होता है प्रेग्नेंट पैदा करता है 2000 बच्चे
प्रकृति के अनुसार हमेशा मादा ही बच्चे को अपनी कोख में पालती है और जन्म देती है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक नर भी ऐसा है जो बच्चे को जन्म देता है।
जी हां, समुद्र में पाया जाने वाला सी-हॉर्स एक ऐसा नर जीव है जो बच्चों को जन्म देता है। समुद्र में पाया जाने वाले इस जीव का सिर घोड़े जैसी आकृति का होता है इसलिए इसे सी-हॉर्स कहा जाता है। सी-हॉर्स एक बार में दो हजार बच्चों को जन्म देता है।
सी-हॉर्स अपनी इच्छानुसार अपना रंग बदलने में सक्षम होता है। इसकी आंखें एक ही समय में अलग-अलग दिशाओं में काम करती हैं। इसके शरीर में हड्डियां तो होती है लेकिन इसके डैने नही होते इसी वजह से ये मछलियों की अपेक्षा धीमी गति से तैरता है। इसके दांत भी नही होते। दुनियाभर में इसकी करीब 3 दर्जन प्रजातियां हैं। इनकी औसत आयु 1-5 वर्ष होती है। 15 से 35 सेंटीमीटर तक लंबा ये सी हॉर्स लगभग सभी समुद्रों में पाया जाता है। ये छिछले पानी का जीव है।  
इस जीव की सबसे दिलचस्प बात यही है कि यहां नर सी हॉर्स बच्चे को जन्म देता है और मादा सी हॉर्स अपने अंडे नर सी हॉर्स की थैली में डाल देती है। उसके बाद 10 दिनों से लेकर 6 माह की अवधि में बच्चे का जन्म होता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सी-हॉर्स का शिकार बड़ी तदाद में किया जाता है क्योंकि कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इससे दवाएं तैयार की जाती हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.