झील में मिले सोने की मालकिन बनी तैराक
यहां की एक 16 वर्षीय लड़की को ही ले लीजिए। उसे तैरने का बहुत शौक है। इसके लिए वह शहर के आसपास की झीलों में तैराकी करती है। छह महीने पहले उसे को निग्सी झील में आधा किग्रा सोने का बिस्कुट मिला था।
बर्लिन। किसी की भी किस्मत कहां चमक जाए, ये कोई नहीं जानता। यहां की एक 16 वर्षीय लड़की को ही ले लीजिए। उसे तैरने का बहुत शौक है। इसके लिए वह शहर के आसपास की झीलों में तैराकी करती है। छह महीने पहले उसे को निग्सी झील में आधा किग्रा सोने का बिस्कुट मिला था। उसको अपने पास रखने के बजाय उसने उसे पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने सोने के मालिक को खोजने के लिए बड़ा अभियान चलाया लेकिन असफल रही। अब चूंकि सोने का असल मालिक नहीं मिला तो पुलिस ने उस लड़की को ही सोना सौंप दिया। दरअसल वहां ऐसा नियम है कि अगर मिली हुई वस्तु का असल मालिक न मिले तो वह वस्तु खोजकर्ता की हो जाती है। अब सोना पाकर लड़की दोगुने उत्साह से तैराकी का शौक पूरा कर रही है।
20 साल से कर रहा है प्रेमिका का इंतजार