बेहद अनोखा है ये आइलैंड जिसे देख लोग हो जाते हैं हैरान
अफ्रीका से काफी दूर बसा यह आइलैंड बहुत ही अनोखा है। 'लॉस्ट आइलैंड' के नाम से मशहूर इस आइलैंड को पहले लोग नही जानते थे लेकिन आज कल ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
दुनिया में देखने को बहुत सी विचित्र जगह हैं। इनमें से कुछ बेहद खूबसूरत है तो कुछ थोड़ी अजीब। जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।
जी हां, आज हम बात कर रहे हैं सोकोत्रा द्वीप की। इस द्वीप को देखकर ऐसा लगता है जैसे हम किसी दूसरी दुनिया में आ गये हो। अफ्रीका से काफी दूर बसा यह आइलैंड बहुत ही अनोखा है। 'लॉस्ट आइलैंड' के नाम से मशहूर इस आइलैंड को पहले लोग नही जानते थे लेकिन आज कल ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
गैलगोपास द्वीप की तरह दिखने वाले इस द्वीप में पेड़-पौधों की करीब 800 दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं।
यहां पर कई प्रजातियां होने के साथ-साथ दुनिया के सभी रंग जैसे रेगिस्तान, हरी-भरी वादियां, बंजर-उजड़ी जमीन, धरती, समुद्र की लहरें सभी कुछ देखने को मिल जाता है।
इस आइलैंड में करीब 44 हजार लोग रहते हैं। यहां रहने वाले लोग ज्यादातर भूत-प्रेत में ही विश्वास करते है।
इस द्वीप की अनोखी बनावट के कारण इसे यूनेस्को ने वल्र्ड हेरिटेज घोषित कर दिया है। आपको यहां पर अनोखे वृक्ष देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: जानिए, आखिर क्यों यहां अधजले मृत शरीर को सहेज कर रखते हैं लोग