कपड़ों की जगह पहने पॉलीथीन बैग
युवा फैशन के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। अच्छे और आकर्षक दिखें, यही उनका उद्देश्य रहता है। इसी तर्ज पर ताइवान में आजकल एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। वहां के लोग शॉपिंग के दौरान मिले पॉलीथीन के थैले को ही अपने कपड़े बना रहे हैं।
युवा फैशन के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। अच्छे और आकर्षक दिखें, यही उनका उद्देश्य रहता है।
इसी तर्ज पर ताइवान में आजकल एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। वहां के लोग शॉपिंग के दौरान मिले पॉलीथीन के थैले को ही अपने कपड़े बना रहे हैं। वह इन्हें पहनकर ली गई सेल्फी सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं। जैसे कपड़ों के मामले में अलग-अलग ब्रांड के नाम होते हैं। उसी तरह शॉपिंग 7 नामक दुकान के पॉलीथीन के थैले इन लोगों का ब्रांड हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह नया स्टाइल ट्रेंड ताइवान में लोकप्रिय हो रहा है और फैशन स्टेटमेंट बनता जा रहा है। उनको उसकी प्रेरणा ऑस्ट्रेलिया में हुए मर्सिडीज फैशन वीक से मिली। जहां एक मॉडल ने पॉलीथीन थैले से बने कपड़े पहनकर कैटवॉक किया था।