12 लाख में खरीदी मिट्टी
हीरे की चमक किसी को भी इसका दीवाना बना देती है। हीरे को पाने के लिए अगर मिट्टी की नीलामी की जाये तो इस बारे में आप क्या कहेंगे। जी हां, मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मिट्टी भी नीलाम की जाती। मिट्टी के दाम भी यहां अच्छे खासे लगाये जाते
हीरे की चमक किसी को भी इसका दीवाना बना देती है। हीरे को पाने के लिए अगर मिट्टी की नीलामी की जाये तो इस बारे में आप क्या कहेंगे।
जी हां, मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मिट्टी भी नीलाम की जाती। मिट्टी के दाम भी यहां अच्छे खासे लगाये जाते हैं। अभी हाल ही में यहां कि मिट्टïी को 12 लाख रुपये में नीलाम किया गया।
इस शहर में मिट्टïी का बिकना कोई बड़ी बात नही है। लेकिन जो भी मिट्टी की नीलामी के बारे में सुनता है, चौंक जाता है।
पन्ना जिले में एक सिरस्वाह डेम का निर्माण किया जा रहा है। इस स्थान पर पहले हीरे की खदान हुआ करती थीं। डेम के लिए जब खुदाई की गई तो उससे निकलने वाली मिट्टी को पन्ना में स्थित अतिरिक्त हीरा विभाग ने सुरक्षित रखवा लिया। ग्रेवर डस्ट (चाल) नाम से जानी जाने वाली इस मिट्टी के लिए नीलामी में बाकायदा व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हुए। मिट्टी को हीरा विभाग ने 12 लाख रूपये में बेच दिया। जानकारों के अनुसार जिस स्थान पर हीरे की खदानें होती हैं वहां की मिट्टी को भी सुरक्षित रखा जाता है। इनमें से भी हीरे की डस्ट निकलने की संभावना होती है।