अजब-गजब शौक! ये कपल भालू के साथ घर में पीता है चाय तो यह महिला मगरमच्छ के साथ शेयर करती है घर
जानवरों का पालने का शौक बहुत लोगों को होता है। लेकिन जब कोई भालू और मगरमच्छ पाल लेता है तो चर्चा होना लाजिमी है।
यह है सात फुट लंबा भालू
रूस में रहने वाले यूरी और स्वेतलाना को जानवरों से काफी प्यार था। यही वजह है कि उन्होंने पहले अपने घर में कई जानवरों को पाल रखा था। कुत्ता-बिल्ली के बाद इस रशियन कपल की इच्छा हुई कि उन्हें भालू पालना है। बस फिर क्या था वर्षों पहले इन्होंने एक भालू का बच्चा गोद ले लिया। आज वही बच्चा 24 साल का हो गया। सात फुट लंबे इस रशियन भालू का नाम स्टीफन रखा है। यह अपने मालिक के साथ ब्रेकफास्ट करता है उनके साथ खेलता है।
मगरमच्छ के साथ सोती है यह महिला
जानवरों को पालने वालों में यह रशियन कपल अकेला नहीं है। एक ऑस्ट्रेलियाई महिला विकी लोविंग ने ऐसे ही एक मगरमच्छ को घर पर पाल रखा है। 9 फुट लंबे इस मगरमच्छ का नाम जिली है। यह महिला रात में अपने पालतू मगरमच्छ के साथ सोती है।
इन्हें है एक टन वजनी भैंसे से प्यार
अमेरिका में रहने वाली कोडी को पालतू जानवरों का शौक है। उन्होंने अपने घर में एक टन वजनी भैंसे को पाल रखा है। इस भैंसे की लंबाई 6 फीट है और कोडी अपना अधिकतर समय उसी के साथ बिताती हैं।