Move to Jagran APP

बेहद खूबसूरत होती हैं यहां कि लड़कियां जिन्हें ब्याह ले जाते हैं विदेशी युवा

रूस कि लड़कियां इतनी खूबसूरत होती हैं कि अन्य देशों के लोग भी यहां दुल्हन की तलाश में आते हैं जिसे वाइफ टूरिज्म कहा जाता है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 10:07 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 08:50 AM (IST)
बेहद खूबसूरत होती हैं यहां कि लड़कियां जिन्हें ब्याह ले जाते हैं विदेशी युवा
बेहद खूबसूरत होती हैं यहां कि लड़कियां जिन्हें ब्याह ले जाते हैं विदेशी युवा

मॉस्को। रूस दो  चीजों के लिए ही सबसे अधिक प्रसिद्ध है एक तो यहां पडऩे वाली अत्याधिक ठंड और दूसरा यहां कि खूबसूरत लड़कियां। यहां कि लड़कियां इतनी खूबसूरत होती हैं कि अन्य देशों के लोग भी यहां दुल्हन की तलाश में आते हैं जिसे वाइफ टूरिज्म कहा जाता है। 

loksabha election banner

वैसे तो बहुत से देशों के लोग यहां दुल्हन की तलाश में आते हैं लेकिन सबसे अधिक चीन के लोग यहां आते हैं। इसका एक दूसरा कारण ये भी है कि चीन में काफी समय से वन चाइल्ड पॉलिसी रही है, जिसकी वजह से यहां लड़कियों की संख्या भी पुरुषों के अनुपात में कम है। इस वजह से भी चीनी लड़कों को शादी के लिये लड़कियां नही मिल रही हैं और उन्हें दूसरे देश में दुल्हन तलाशने जाना पड़ता है। 

आमतौर पर चीनी युवा रूस के साइबेरिया जाना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां कि लड़कियां काफी खूबसूरत होती हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रूस में तो अब ये बिजनेस बन चुका है।

इसके अलावा एक दूसरा कारण ये भी है कि रूस में लड़कों के मुकाबले लड़कियों कि संख्या काफअधिक है। रूस में कई ऐसी लीगल मैरिज एजेंसियां हैं, जो लड़कों को उनकी मनपसंद लड़कियों से मिलवाती हैं। यहां बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी खूबसूरत दुल्हन की तलाश में आते हैं। जिसके बदले वे मैरिज एजेंसियों को लाखों रुपये अदा करते हैं। वैसे तो रशियन लड़कियों कि ख्वाहिश होती है कि वे अपने देश के लड़के से ही शादी करे। 

रूस की मैरिज एजेंसियों के अनुसार यहां कि सैकड़ों लड़कियां अभी तक बाहरी देशों की लड़कों से शादी कर चुकी हैं। लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए यहां कि मैरिज एजेंसियां लड़कों को टिप्स भी देती हैं। शादी होने के बाद उन्हें रूस का लीगल मैरिज सिस्टम अपनाना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में चर्चित हैं यहां कि महिलाएं

एक दूसरे से बिल्कुल अलग लेकिन फिर भी अनोखा है ये प्रेमी जोड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.