खेल-खेल में इस महिला ने बढ़ा लिए 6 फीट लंबे बाल
हर महिला की ख्वाहिश होती है उसके लंबे बाल हों। अगर यही बाल 6 फीट लंबे हो जाएं तो आप क्या कहेंगे।
27 साल की महिला के 6 फीट लंबे बाल
महिलाओं की सुंदरता उनके चेहरे और बालों से की जाती है। जिसके जितने लंबे बाल उसको उतना ही सुंदर माना जाता है। इसके लिए महिलाएं न जाने क्या-क्या उपाय करती हैं। वहीं एक महिला ऐसी है जिसने खेल-खेल में इतने लंबे बाल कर लिए जितनी एक पुरुष की लंबाई होती है। यह महिला रूस की रहने वाली है इसका नाम डेरिया गुबानोवा है। 27 साल की डेरिया ने काफी सालों पहले अपनी फ्रेंड से एक शर्त लगाई थी। उसके बाद डेरिया ने अपने बाल कभी नहीं कटवाए।
14 साल पहले लगाई थी शर्त
रिपोर्ट के मुताबिक, डेरिया जब 13 साल की थीं। तब उनके बाल काफी छोटे थे। एक दिन उनकी फ्रेंड ने मजाक में बोला कि तुम्हारे बाल इतने भी बड़े नहीं कि तुम उन्हें गूंथ सको। बस फिर क्या था डेरिया ने शर्त लगाई कि वह पैर के पंजे की लंबाई के बराबर बाल बड़े करके दिखाएंगी। 14 साल हो गए डेरिया ने अपने बाल ट्रिम नहीं करवाए। आज उनके बाल आदम कद के बराबर हो गए हैं।
21 लाख फालोवर्स हैं इंस्टाग्राम पर
लंबे बालों के चलते डेरिया सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने करीब 600 से ज्यादा फोटो पोस्ट की हैं। इन सभी में डेरिया अपने बालों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। लोग डेरिया की फोटो काफी पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर डेरिया के 21 लाख फालोवर्स हैं।