चूहे की वजह से विमान छह घंटे रुका
एक छोटे से चूहे की धमाचौकड़ी ने विमान को छह घंटे हवाई अड्डे पर खड़े रहने के लिए मजबूर किया। हुआ यूं कि उड़ान के लिए तैयार विमान में अचानक से किसी यात्री को एक चूहा दिखा।
By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 01 Jan 2015 11:49 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jan 2015 11:52 AM (IST)
मैड्रिड। एक छोटे से चूहे की धमाचौकड़ी ने विमान को छह घंटे हवाई अड्डे पर खड़े रहने के लिए मजबूर किया। हुआ यूं कि उड़ान के लिए तैयार विमान में अचानक से किसी यात्री को एक चूहा दिखा। उसे भगाने के चक्कर में उसने शोर मचाया। लेकिन शोर मचाने से मौजूद सभी यात्री घबरा गए और इधर-उधर सीटों के पीछे छुपने लगे। थोड़ी देर में मामला समझ में आया। उसके बाद लोग चूहे से जूझते दिखे। चूहे ने भी आंखमिचौली शुरू कर दी। स्टाफ भी हैरान-परेशान रहा। अंत में बड़ी मुश्किल से चूहे को खोजा गया और विमान से बाहर निकाला गया। इस कारण हुई देरी के चलते दोपहर तीन बजे उड़ान भरने वाला विमान रात नौ बजे उड़ान भर सका।
चूहे के प्रेम ने कराया सत्यानाश
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें