एक मिलियन पैसेंजर वाला पायलट, फ्लाइट में गिफ्ट देकर पैसेंजर को किया सरप्राइज
आपने कभी फ्लाइट में पायलट द्वारा पैसेंजर को गिफ्ट देकर सरप्राइज करने का मामला सुना है? शायद नहीं लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें एक पायलट ने अपने 10 लाखवें यात्री को गिफ्ट दिया...
इंटरकॉम के जरिए घोषणा
जी हां इन दिनों साउथवेस्ट एयरलाइंस के पायलट कैप्टन जॉन चार्ल्स रिची सोशल मीडिया पर छाए हैं। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जॉन चार्ल्स रिची अब तक एक मिलियन पैसेंजर को सफर करा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने साउथवेस्ट फ्लाइट में इंटरकॉम के जरिए घोषणा की है। जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल और यात्रियों के बारे में चर्चा की।
शैंपेन की बोतल दी गिफ्ट
जॉन का कहना था कि इस फ्लाइट में 10 लाखवें यात्री को सफर करा रहे हैं। जिससे आज वह उसे उपहार और टिकट के पैसे देंगे। ऐसे में सभी यात्री एक्साइटेड हो गए कि पता नहीं उस 10 लाखवें यात्री के रूप में किसका नाम होगा। थोड़ी देर उस लकी पैसेंजर के नाम का एनाउंस हो गया। वह एक महिला यात्री थी। जॉन चार्ल्स रिची ने उस महिला यात्री को शैंपेन की बोतल गिफ्ट करते हुए उसे टिकट के पैसे व दूसरे कई उपहार दिए।
महिला यात्री खुश हुई
इतना बड़ा सरप्राइज गिफ्ट पाकर महिला यात्री भी काफी खुश हुई। उसने भी जॉन चार्ल्स को धन्यवाद दिया। वहीं इसके बाद जॉन चार्ल्स ने अपना वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। इसके बाद लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। बतादें कि जॉन चार्ल्स रिची ने साउथवेस्ट एयरलाइंस में 22 साल पूरे किए हैं। वह इसके पहले एयरफोर्स में भी रह चुके हैं।