इस देश को पूरा घूमने के लिए काफी है सिर्फ 56 मिनट, वह भी जब आप पैदल हों
इस दुनिया एक देश ऐसा है जिसे लोग सिर्फ 56 मिनट में पूरा घूम सकते हैं। हो सकता आपको यह पढ़कर विश्वास न हो रहा हो। ऐसे में यहां जानें इस शहर के बारे में...
मोनाको देश भी शहर भी:
जी हां फ्रांस देश से थोड़ी दूर बसा मोनाको देश ही बेहद कम समय में घूमा जा सकता है। इस देश के तीन तरफ से फ्रांस की सीमा और एक तरफ से इटली की सीमा लगती है। यह देश केवल 1.95 वर्ग किलेमीटर में फैले होने से बेहद छोटा है। सबसे खास बात तो यह है कम जगह में होने की वजह से मोनाको देश मोनाको शहर के नाम से भी जाता है।
एक दिन में कई चक्कर:
यह देखने में बेहद खूबसूरत है। दक्षिण पश्चिम यूरोप में मेडिटर्नियन सागर के उत्तरी मध्य तट पर स्थित यह मोनाको जितना छोटा है उतना ही फेमस है। इसको पैदल घूमने में एक घंटे से भी कम समय यानी कि महज 56 मिनट में पूरा घूमा जा सकता है। यहां के नागरिक एक दिन में अपने पूरे देश के एक नहीं कई बार चक्कर लगाते हैं।
दौलतमंद लोगों का निवास:
इस देश को फॉर्मूला वन कार रेस के लिए खास पहचाना जाता है। यहां पर काफी दौलतमंद और राजसी खानदान के लोग रहते हैं। जिसकी वजह से फार्मूला वन कार रेस यहां की शानो शौकत भरी जिंदगी का एक हिस्सा है। इसके अलावा यहां पर नागरिकों को ग्लैमरस कसीनो, जीरो इनकम टैक्स व जबरदस्त सुरक्षा के अलावा और भी कई बड़ी सुविधाएं मिलती हैं।