रिकॉर्ड! मुट्ठी में अंडा दबाकर फोड़ दिए 29 केन, अंडा भी रहा सलामत
इंसान खुद को दुनिया की भीड़ से अलग दिखाने के लिए हर दिन कुछ नया करना चाहता है। कभी कुद अच्छा हो जाता है तो कभी कुछ बुरा। कभी-कभी कोई अनोखा कारनामा भी हो ही जाता है।
इसलिए सोशल मीडिया पर छाए हैं मोहम्मद राशिद
सोशल मीडिया में इन दिनों एक पाकिस्तान का एक युवक काफी छाया हुआ है। पाकिस्तान एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के कारनामें को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। कराची में रहने वाले राशिद ने हाथ में अंडे को रखकर 30 सेकंड के भीतर सबसे ज्यादा ड्रिंक केन तोडऩे का रिकॉर्ड बनाया है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इस दौरान उनके हाथ में रखा अंडा भी सही सलामत रहा। राशिद ने इस दौरान 29 केन तोड़ी।
पहले भी कर चुके हैं कई अनोखे कारनामे
मोहम्मद राशिद ने मुठ्ठी में अंडा लेकर केन को तोडने का कारनामा किया। जितने दबाव से उन्होंने केन को तोड़ा मुठ्ठी में अंडे का बचना नामुमकिन था। उन्होंने मुठ्ठी में रखे अंडे को बचाकर सभी केन को आसानी से तोड़ने की अनोखी उपलब्धि हासिल की। राशिद के नाम और कई उपलब्धियां भी दर्ज हैं। राशिद ने इससे पहले एक मिनट में कोहनी से सबसे ज्यादा ड्रिंक केन तोडऩे के साथ-साथ 1 मिनट में सिर से सहारे बोतल से सबसे ज्यादा कैप निकालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। एक मिनट में सिर के सहारे सबसे ज्यादा कच्चा नारियल तोडऩे की भी उपलब्धि वह हासिल कर चुके हैं।