न्यूड हो 40 फुट ऊंचे होर्र्डिंग पर चढ़ा युवक
घटना अहमदाबाद की हैं यहां सीजी रोड पर लगे हार्र्डिंग पर एक युवक चढ़ गया। हैरान करने वाली बात यह है कि वह युवक पूरी तरह से न्यूड था। जब पुलिस उसे उतारने पहुंची तो उसने छलांग लगा दी। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को सीजी रोड पर लगे इस होर्डिग पर युवक ने चढऩा शुरू किया। युवक पूरी तरह से न्यूड था उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। लोगों ने जब उसे देखा, तब तक वह काफी ऊंचाई पर पहुंच गया था।
स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने जब नीचे उतारने की कोशिश की तो उसने दूसरी तरफ छलांग लगा दी।
करीब 40 फीट की ऊंचाई से गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। कुछ लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। उसे सुबह भी सीजी रोड किनारे बैठे देखा गया था।