Move to Jagran APP

यहां आना मना है! दुनिया की वीरान जगहें : खामोश, खूबसूरत और खबरदार

दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां कोई नहीं रहता। पूरा का पूरा शहर वीरान पड़ा है। सालों पहले जहां घनी आबादी थी वहां अब खंडहर और खामोशी के सिवा और कुछ नहीं।

By abhishek.tiwariEdited By: Published: Mon, 08 May 2017 05:03 PM (IST)Updated: Mon, 08 May 2017 05:03 PM (IST)
यहां आना मना है! दुनिया की वीरान जगहें : खामोश, खूबसूरत और खबरदार
यहां आना मना है! दुनिया की वीरान जगहें : खामोश, खूबसूरत और खबरदार

1. PRYPYAT, UKRAINE :

loksabha election banner

यूक्रेन के शेरनोबिल पॉवर स्‍टेशन के नजदीक बसा यह शहर आज वीरान पड़ा है। 80 के दशक में इस पॉवर स्‍टेशन में काम करने वाले वर्कर्स के लिए यहां रहने की व्‍यवस्‍था की गई थी। लेकिन 26 अप्रैल 1986 को न्‍यूक्‍लियर प्‍लांट एक्‍सीडेंट के चलते यह जगह खाली हो गई। तबसे यहां कोई नहीं आया।

2. CHAITEN, CHILE :

चिली के समुद्र तट पर बसा यह इलाका 2008 में आए समुद्री तूफान के चलते तबाह हो गया था। जिसके बाद यहां रह रहे करीब 4000 लोग अपना-अपना घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। पिछले 9 सालों से यह इलाका ऐसे ही खाली पड़ा है। 

3. RHYOLITE, NEVADA, USA :

अमेरिका के नेवेदा में 1905 में इस शहर को बसाया गया था। यहां पर सोने की खदानें हुआ करती थीं। लेकिन 1911 में जब इन्‍हें बंद कर दिया गया। तब से यह इलाका सूनसान ही पड़ा है।


4. VAROSHA, CYPRUS :

40 साल पहले टर्किश सेना द्वारा हमला करने के बाद साइप्रस के यह बड़े-बड़े होटल खाली हो गए। अब यहां कोई नहीं आता।


5. TYNEHAM, ENGLAND :

इंग्‍लैंड का यह छोटा सा गांव एक समय काफी महत्‍वपूर्ण माना जाता था। यहां पर सेना के जवान ट्रेनिंग लेने आया करते थे ताकि युद्ध का अभ्‍यास कर सकें। हालांकि सेना के कब्‍जा कर लेने के बाद यहां कोई रहने नहीं आया। बाद में सेना भी चली गई और निवासी भी। तब से यह सूनसान सा पड़ा है।

6. GUNKANJIMA, JAPAN :

कोयले की खदान वाले इस शहर में 1959 में काफी चहल-पहल रहा करती थी। लेकिन पेट्रोलियम की मांग बढ़ने के साथ-साथ जैसे ही कोयले का व्‍यापार कम हुआ। यह इलाका खाली हो गया।

7. KANGBASHI, MONGOLIA :

मंगोलिया का कंगाबासी शहर 'घोस्‍ट टाउन' नाम से भी फेमस है। यहां पर कई बड़े-बड़े अपार्टमेंट हैं जहां लाखों लोग रह सकते थे। लेकिन आज यहां वीरान पड़ा है। 

8. CRACO, ITALY :

इटली का यह फेमस हिल स्‍टेशन एक समय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। लेकिन यहां पर प्राकृतिक आपदाओं की बाढ़ सी आ गई। पहले लैंडस्‍लाइड, फिर बाढ़ और आखिर में भूकंप ने इस खूबसूरत हिल स्‍टेशन को बंजर बना दिया।

9. KAYAKOY, TURKEY :

ग्रीस और टर्की के बीच हुए युद्ध ने इस गांव को सूनसान बना दिया। यहां के ज्‍यादातर सभी घर पत्‍थर से बने थे। लेकिन आज यहां कोई नहीं रहता। 

10. BODIE, CALIFORNIA, USA :

यूएसए के कैलिफोर्निया में बसे बोडी शहर में 2000 घर थे, जिसमें कि करीब 7000 लोग रहते थे। लेकिन 1940 के बाद यहां सूनसान सा पड़ा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.