नील आर्मस्ट्रांग का बैग 11.6 करोड़ रुपये में बिका, चांद से लाए थे उसमें यह खास चीज
पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग इन दिनों चर्चा में छाए हैं। हाल ही में उनका बैग नीलाम किया गया है। ऐसे में उस बैग की कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे...
यात्रा वाले बैग की बोली
पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को भला कौन नहीं जानता है। नील आर्मस्ट्रांग ही चांद पर जाने वाले पहले इंसान थे। इतना ही नहीं नील एरोस्पेस इंजीनयर, नौसेना विमान चालक, टेस्ट पायलट और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर थे। ऐसे में काफी समय पहले इस दुनिया को अलविदा कह चुके नील आर्मस्ट्रांग इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका ऐतिहासिक अपोलो-11 अंतरिक्ष मिशन में इस्तेमाल किया गया एक बैग नीलाम हुआ है। अपोलो-11 मिशन की 48वीं एनिवर्सी के मौके नील आर्मस्ट्रांग की चांद यात्रा वाले बैग की बोली लगाई गई।
नाम गुप्त रखने की शर्त
ऐसे में इस नीलामी में उस बैग की फाइनल बोली करीब 18 लाख डॉलर यानी कि 11.58 करोड़ रुपये लगी। हालांकि खरीददार का नाम उजागर नहीं हो सका है। चर्चा है कि जिसने भी यह बैग खरीदा है उसने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त रखी है। कहा जाता है कि इस बैग में नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा की सतह से मिट्टी भरकर लाए थे। चांद की यह मिट्टी बेहद खास थी। जिससे यह बैग एक लंबे समय तक सुरक्षित रखा गया। बतादें कि 5 अगस्त 1930 को जन्में नील ने 82 साल की उम्र में 25 अगस्त 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।