Move to Jagran APP

हैरान हो जाएंगे आप... 22 साल से शरीर के अंदर थी सुई

22 साल बाद डॉक्‍टरों ने शख्‍स के शरीर से जंग लगी सुई को निकालने में सफलता हासिल की।

By Monika minalEdited By: Published: Tue, 22 Nov 2016 12:32 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 12:35 PM (IST)
हैरान हो जाएंगे आप... 22 साल से शरीर के अंदर थी सुई

तिरुवनंतपुरम (जेएनएन)। सुई चुभ जाए तो बर्दाश्त करना मुश्किल होता है और इसे तुरंत निकालने की कोशिश शुरू हो जाती है पर एक शख्स ने अपने शरीर के भीतर चुभी हुई सुई को 22 सालों तक रखा यहां तक कि इसमें जंग लग गया।

loksabha election banner

यह सुनकर हैरत में होंगे आप... पर यह हकीकत है। केरल के तिरुवनंतपुरम निवासी 34 वर्षीय किरण कुमार को 22 साल पहले खेलने के दौरान सुई चुभ गई थी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर उसके शरीर में सुई को ढूंढ नहीं पाए थे। डॉक्टर ने उस वक्त कुछ दवाईयां दी और फिर घरवाले भी इस घटना को भूल गए। लेकिन 22 सालों के बाद पुराने जख्म से किरण की हालत गंभीर हो गयी।

किरण के शरीर के बाएं कूल्हे में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया था और शरीर का यह हिस्सा काफी सूज गया था। डॉक्टरों को पहले समस्या समझ नहीं आयी लेकिन सीटी स्कैन के बाद समस्या सामने आ गयी। इसमें शरीर के बाएं हिस्से में चुभी सुई दिखी जिसमें जंग लग गया था। इसके बाद हैरान डॉक्टरों ने सर्जरी कर किरण के शरीर से सुई निकालने में सफलता हासिल की।

भारत के इन बाजारों की सच्चाई के बारे में सुनकर हैरान रह जाएंगे आप !

खुले में शौच करने वालों सावधान..., देखते ही बज जाएगी सीटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.