130 पत्नियां और 203 बच्चों वाले मौलवी की 93 साल में मौत
कुरान में कहा गया है कि कोई भी पुरुष जितनी चाहे उतनी शादियां कर सकता है। बेलो का कहना था कि पुरुष बिना किसी परेशानी के जितनी बीवियों को संभाल सकता है, उसे उतनी शादियां करने का हक है।
नाइजीरिया में रहने वाले मौलवी मुहम्मद बेलो अबूबकर का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपने जीवन में 130 बार शादी करने वाले अबूबकर का मानना था कि अधिक से अधिक शादी करना ही उनके जीवन का पवित्र मिशन है। वह इसीलिए दुनिया में आए हैं।
बीमार होने के कारण पिछले दिनों उनकी मौत हो गई, लेकिन उन्हें क्या बीमारी थी, इसका पता नहीं लगाया जा सका है। बड़ी संख्या में लोग उनके जनाजे में शामिल हुए।
डेली मेल के मुताबिक, बेलो के निजी सहायक सलावुद्दीन बेलो ने न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया को बताया कि पिछले कुछ समय से बेलो बीमार थे और आखिरी सांस लेते समय वह अपने घर पर ही थे। अबूबकर कुरान की अपनी विवादित व्याख्या को लेकर भी काफी चर्चा में आए थे।
उनके मुताबिक, कुरान में कहा गया है कि कोई भी पुरुष जितनी चाहे उतनी शादियां कर सकता है। बेलो का कहना था कि पुरुष बिना किसी परेशानी के जितनी बीवियों को संभाल सकता है, उसे उतनी शादियां करने का हक है।
बेलो को साल 2008 में कई मुस्लिम मौलवियों की आलोचना झेलनी पड़ी थी। कई मौलवियों ने मांग की थी कि बेलो 48 घंटे के भीतर अपनी 86 बीवियों में से 84 को तलाक दें। इसके जवाब में बेलो ने कहा था कि शादियां करते रहना उनका पवित्र मकसद है। बेलो ने कुल 130 शादियां कीं। इनमें से कुछ पत्नियां गर्भवती हैं। बेलो के पहले ही 203 बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें: 107 वर्ष की इस महिला के फिर आ रहे हैं नए दांत और उग रहे हैं काले बालवजन 435 किग्रा. इस शख्स की डाइट सुन हैरान रह जाएंगे आप