आखिर इस महिला की कोख से निकलते ही क्यों हो जाएगी बच्चे की मौत
ओक्लाहोमा, यूएस की रहने वाली एक दंपति ने भी एक बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। केरी और रोयसी यंग जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं लेकिन इस खबर से वह खुश कम और दुखी ज्यादा है।
By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 03 Mar 2017 10:26 AM (IST)Updated: Sat, 04 Mar 2017 08:50 AM (IST)
कोई भी स्त्री जब मां बनती है तो उसके लिए वो पल बेहद सुखद होते हैं। वह उस पल के एक-एक लम्हें को संजोकर रखना चाहती है और अपने बच्चे से एक जुड़ाव महसूस करती है। लेकिन इस महिला के बारे में सोचिए जिसके गर्भ में पल रहा बच्चा जन्म लेते ही मौत का शिकार हो जाएगा।
जी हां, ओक्लाहोमा, यूएस की रहने वाली एक दंपति ने भी एक बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। केरी और रोयसी यंग जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं लेकिन इस खबर से वह खुश कम और दुखी ज्यादा है। केरी अभी 5 माह के गर्भ से हैं। आइये आपको बताते हैं कि क्या है उनके इस दुख की वजह।
दरअसल, डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड के बाद बताया कि उसके बच्चे को एक ऐसी दुर्लभ बीमारी है जिसमें बच्चा जन्म तो लेता है, लेकिन उसका दिमाग विकसित नहीं हो पाता है। डॉक्टरों का यह भी कहना है कि इस बीमारी के कारण जन्म के कुछ ही घंटे बाद बच्चे की मौत हो जाती है। ये बात सुनकर इस दंपति के पैरों तले जमीन खिसक गयी और पति-पत्नी काफी परेशान हो गए, लेकिन बाद में उन्होंने तय किया कि वो बच्चे को जन्म देगी। केरी अगले 19 हफ्तों तक अपने बच्चे को गर्भ में रखेंगी ताकि उसकी नॉर्मल डिलीवरी हो सके और उसके शरीर के बाकी अंग किसी जरूरतमंद के काम आ सकें।
केरी ने अभी हाल ही में अपने अल्ट्रासाउंड की तस्वीरें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी शेयर की हो। वो लिखती हैं कि अगले कई हफ्तों तक उनका बच्चा पेट में उन्हें लात मारेगा, उन्हें हिचकियां आएंगी, इसके कारण उनका प्यार और बढ़ेगा। केरी ने यह भी लिखा कि उसके बच्चे का दिल, हाथ, पैर, किडनी और फेफड़े सब सही हैं बस मस्तिष्क पूरी तरह स्वस्थ नही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें