पानी बचाने के लिए जब मकान मालिक ने अपनाया ये तरीका
मेलबर्न में रहने वाला एक शख्स भी आजकल ऐसी ही दिक्कतों को झेल रहा है। दरअसल, उसके मकान मालिक ने टॉयलेट में क्वाइन ऑपरेटेड फ्लश (सिक्के से चलने वाला फ्लश) लगवाया है।
नौकरी की जुगाड़ में घर से दूर जाकर रहना भी कोई आसान काम नही है। नई जगह जाकर किराये के घर में रहकर होने वाली दिक्कतों को वही लोग समझ सकते हैं जो ये परेशानी झेल रहे होते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो उस समय होती है जब मकान मालिक अडिय़ल स्वभाव का हो।
मेलबर्न में रहने वाला एक शख्स भी आजकल ऐसी ही दिक्कतों को झेल रहा है। दरअसल, उसके मकान मालिक ने टॉयलेट में क्वाइन ऑपरेटेड फ्लश (सिक्के से चलने वाला फ्लश) लगवाया है। जिससे आप फ्लश का इस्तेमाल तभी कर सकेंगे जब आप उसमें पैसे डालेंगे। सोचिए अगर आपको हर फ्लश के बदले एक डॉलर करीब 60 रूपए देना पड़े तो आप पर क्या बीतेगी। इस शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी पोस्ट करते हुए लिखा है कि आप सबसे मेरा यही सवाल है कि क्या ऐसी व्यवस्था जायज है?
उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि मकान मालिक के हिसाब से यह जायज है, इसलिए उसने मेरे टॉयलेट में एक डॉलर क्वाइन फ्लश लगवाया है। उसने बताया कि उसके लैंडलॉर्ड ने ऐसा करने की पीछे का कारण पानी की बचत बताया है। लेकिन यह शख्स खुद को ठगा महसूस कर रहा है।
यह भी पढ़ें: घर में कुत्ता पालना चाहते हैं तो ध्यान रखें अब मानने होंगे ये नियम
समुद्र की गहराई में मिली कुछ अजीबोगरीब चीजें, जिसे देख वैज्ञानिक भी हुए हैरान