Move to Jagran APP

80 भाषाओं में गाने वाली ये हिंदुस्‍तानी लड़की 85 भाषाओं में गाकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनायेगी

12 साल की सुचेता सतीश सचमुच वंडर गर्ल हैं। वो 80 भाषाओं में गाती हैं और 5 और भाषओं में गाना कर गिनीज रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने को तैयार हैं।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 14 Nov 2017 11:51 AM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 11:51 AM (IST)
80 भाषाओं में गाने वाली ये हिंदुस्‍तानी लड़की 85 भाषाओं में गाकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनायेगी
80 भाषाओं में गाने वाली ये हिंदुस्‍तानी लड़की 85 भाषाओं में गाकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनायेगी


दुबई में रहती हैं सुचेता 

loksabha election banner

सुचेता सतीश इन दिनों दुनिया भर में कमाल करने वाली लड़की के रूप में चर्चा में है। 12 साल की इस हिंदुस्तानी लड़की में सचमुच अदभुद प्रतिभा है। सुचेता दुबई में इंडियन हाई स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती है। उनका कमाल ये है कि वे 80 भाषाओं में गाना गा सकती हैं।

वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की तैयारी

अपनी प्रतिभा को और आगे ले जाते हुए सुचेता अब नया मुकाम छूना चाहती हैं। उनकी ख्‍वाहिश है कि वे अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज करायें। ये मुमकिन भी है, अगर आने वाली 29 दिसंबर को सुचेता 85 भाषाओं में गाकर सुना देंगी तो ये रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज हो जायेगा। यानि अब उन्‍हें पांच और भाषाओं में और गा कर दिखाना होगा। उन्‍होंने इस लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

सुचेता का सफर

हालाकि गायकी की इस राह पर सुचेता ने अपना सफर बहुत पहले नहीं शुरू किया है। उन्‍होंने 80 में से ज्‍यादातर भाषाओं में गाने का अभ्‍यास पिछले एक साल में ही शुरू किया है। केरल की रहने वाली सुचेता हिंदी, मलयालम व तमिल जैसी भारतीय भाषाओं में भी गाती है। इसके अलावा वे अपने स्कूल प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी में भी गाती रही हैं। उनका कहना है कि पिता की एक जापानी दोस्‍त से साल भर पहले मिलने के बाद उन्‍होंने जापानी भाषा में गाना शुरू किया। अंग्रेजी के बाद जापानी वो पहली विदेशी भाषा थी, जिसमें उन्‍होंने गाना सीखा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.