इस मेले में होती है सिर्फ महिलाओं की एंट्री
इस मेले में केवल महिलाओं की ही एंट्री होती है। यहां महिलाएं ही दुकानदारी करती हैं और वही खरीदार भी होती हैं।
महिलाओं को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। ऐसा सिर्फ शहरों में ही नही बल्कि ग्रामीण महिलाओं को भी खरीदारी का बहुत शौक होता है।
सुल्तानपुर पट्टी में भी ऐसा ही एक खास मेला लगता है इस मेले की खास बात यह है कि इस मेले में केवल महिलाओं की ही एंट्री होती है। यहां महिलाएं ही दुकानदारी करती हैं और वही खरीदार भी होती हैं।
उत्तराखंड के इस मेले का नाम मीना बाजार है। इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी। समाजसेवी ईश्वर दास ने इस मेले की शुरुआत की थी।
पहले यह मेला सिर्फ महिलाओं के लिए ही था लेकिन अब इस मेले में पुरुषों को भी दुकान लगाने की इजाजत दी जाने लगी है। इसके अलावा छोटे बच्चों को भी महिला दुकानदार मदद के लिए रख सकती हैं।
READ: दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी इस शादी से क्यों डर रहे हैं लड़के!