एक महिला ने एक साथ दिया पांच बच्चों को जन्म, देखकर सब हुए हैरान
4 दिसंबर को एरिजोना के अस्पताल में मार्गेरेट और माइकल बौदिनेट नाम के इन दंपति का माता-पिता बनने का सपना पूरा हुआ। मार्गेरेट ने मात्र 17 मिनट में पांच बच्चों को जन्म दिया।
आमतौर पर एक बार में एक महिला एक बच्चे को ही जन्म देती है लेकिन कभी-कभी ये संख्या बढ़कर दो या तीन भी हो जाती है। लेकिन गूचलैंड काउंटी में रहने वाली ऐ महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया।
4 दिसंबर को एरिजोना के अस्पताल में मार्गेरेट और माइकल बौदिनेट नाम के इन दंपति का माता-पिता बनने का सपना पूरा हुआ। मार्गेरेट ने मात्र 17 मिनट में पांच बच्चों को जन्म दिया। जिसमें चार लड़की एक लड़का अवा, क्लेरा, कैमिली, इजाबेल और ल्यूक बौदिनेट हैं। मार्गेरेट को ये खुशी इतनी आसानी से नही मिली इन बच्चों को जन्म देने से पहले भी दो बार उसका मिसकैरेज हो चुका था। फिर फर्टीलिटी की मदद से उसने इन बच्चों को जन्म दिया। यह तकनीक सफल तो रही साथ ही उन्हें आश्चर्यजनक परिणाम भी मिले।
मार्गेरेट के अनुसार, 'जब उन्होंने अपनी सोनोग्राफी कराई थी तो नर्स ने उन्हें बताया था कि वह उनके अंदर चार धड़कनों को देख रही हैं।' मार्गेरेट ने कहा कि मैं उस समय हैरान रह गयी जब मुझे पता चला कि मेरे अंदर चार नही बल्कि पांच बच्चे पल रहे हैं।
READ: बिना सिर और आंख के जन्मी बच्ची, मां-बाप ने छोड़ा तो बौद्धभिक्षुओं ने अपनाया
मार्गरेट के पति के अनुसार, मैं दो या तीन बच्चों के लिए तैयार था। लेकिन यह तो एक तरह का मजाक ही लगा, क्योंकि मैं पांच बच्चों के लिए तैयार नहीं था। मार्गरेट ने कहा कि वह अपनी गर्भावस्था को लेकर बेहद घबरायी हुई थी क्योंकि इससे पहले उसका दो बार गर्भपात हो चुका है।
READ: दुनिया की सबसे बुजुर्ग सरोगेट मदर, 67 वर्ष की आयु में दिया बेटी की संतान को जन्म