टोक्यो के होटल पर आया 40 फुट का गॉडजिला
गॉडजिला का नाम तो खूब सुना ही होगा। इस हॉलीवुड फिल्म की कई सीरीज जबरदस्त हिट रही। भारत में भी उसके हिन्दी वर्जन को काफी पसंद किया गया। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि फिल्म की दुनिया का ये अजीब विकराल प्राणी अब हकीकत में आ गया है।

टोक्यो के शिंजुकु नाम के शहर में टोहो बिल्डिंग पर ये गॉडजिला आ गया है। सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन 30 मंजिला इस इमारत की आठवीं मंजिल पर आप इसको देख सकते हैं। यहां 40 फुट के गॉडजिला के सिर को स्थापित किया गया है। इसका मकसद पर्यटकों को लुभाना है। इस कॉम्प्लेक्स में होटल, सिनेमा, दुकानें और रेस्तरां हैं। यहां ज्यादा से ज्यादा लोग घूमने आएं इसके लिए प्रशासन से इसको स्थापित करने की बाकायदा इजाजत ली गई है।