अजगर निगल गया पूरी बकरी तो ऐसे फूला पेट, वीडियो हुआ वायरल
क्या आपने कभी किसी अजगर को बकरी निगलते देखा है। शायद नहीं लेकिन हाल ही में असम में एक अजगर ने बकरी को निगल लिया। जिसके बाद उसकी क्या हालत हुई। देखें ये वीडियो...
अजगर की हालत बिगड़ी
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो असम के बैहता चरियल गांव का बताया जा रहा है। यहां पर हाल ही में एक अनोखी घटना घटी। एक 15 फुट के अजगर ने एक बकरी को पूरी तरह से निगल लिया। बकरी को निगलने के बाद उसका पेट बुरी तरह से फूलने लगा। देखते ही देखते ही अजगर की हालत बिगड़ने लगी। वह इधर-उधर लुढकने लगा। उससे बिल्कुल नहीं चला जा रहा था। अजगर की बेचैनी साफ दिख रही थी। इस दौरान वहां पर गांव वालों की भीड़ लग गई है। हर कोई यह नजारा देखकर हैरान था।
रस्सी बांधकर किया काबू
ऐसे में कुछ ग्रामीणों से अजगर को रस्सियों से बांधकर उस पर काबू करने का प्रयास किया। इसके बाद गांव वाले उसे गांव से बाहर दूर ले जाने की कोशिश करने लगे। उन्हें डर था कि यह अजगर गांव वालों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं।