हवा में उड़ने के बाद वापस मिले पैसे
उड़ जाएं और उससे भी बढ़कर ये कि वे वापस भी मिल जाएं तो कोई भी चकित रह सकता है? जी हां, ऐसा यहां के एक व्यक्ति के साथ हुआ। महाशय अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए कीमती अंगूठी खरीदना चाहते थे।
न्यूजर्सी। यदि पैसे भूलवश हवा में उड़ जाएं और उससे भी बढ़कर ये कि वे वापस भी मिल जाएं तो कोई भी चकित रह सकता है? जी हां, ऐसा यहां के एक व्यक्ति के साथ हुआ। महाशय अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए कीमती अंगूठी खरीदना चाहते थे। इसके लिए बैंक से दस हजार डॉलर निकाले। उनको बैग में रखकर पीठ पर लटकाते हुए बाइक पर सवार हो चल दिए। जब अंगूठी की दुकान पर पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल बैग की चेन गड़बड़ थी। सारे डॉलर हवा में उड़ गए। बदहवास हालत में बैंक वापस पहुंचे। एक सफाई कर्मी ने उनको इशारे से बुलाया। उसने उनके आधे से ज्यादा डॉलर लौटाए क्योंकि जब उनके डॉलर उड़े तो वह सफाई कर रहा था। उसने उनको सहेज कर रख लिया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर