दुनिया के पहले रोबोट की हुई शादी
वैज्ञानिकों का आविष्कार रोबोट को बिना किसी की मदद से काम करने की खबरें तो हम अक्सर सुनते रहते हैं। लेकिन पहली बार सुनने में आया है कि जापान के एक रोबोट ने शादी भी कर ली है।
वैज्ञानिकों का आविष्कार रोबोट को बिना किसी की मदद से काम करने की खबरें तो हम अक्सर सुनते रहते हैं। लेकिन पहली बार सुनने में आया है कि जापान के एक रोबोट ने शादी भी कर ली है।
सूत्रों के अनुसार दुनिया में पहली बार एक रोबोट जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया है। यह शादी जापान की राजधानी टोक्यो में हुई। रोबोट दूल्हे का नाम फ्रायोस और दुल्हन का नाम युक्रिन था। दोनों ने पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। यह आयोजन मावा डेंकी नामक कंपनी ने करवाया था। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज बनाने वाली इस कंपनी ने फ्रायोस को डिजाइन किया है। युक्रिन की शक्ल काफी कुछ जापान की पॉप स्टार युकी काशीवागी से मिलती है।
शादी में शामिल हुए लोगों के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए शादी के कार्ड भी छपवाए गए थे। इसमें एक दिल में दोनों रोबोट की फोटो एक साथ छापी गई थी। समारोह में कुल 100 अलग-अलग तरह के रोबोट्स दोनों ओर से शामिल हुए थे। इनमें से ज्यादातर को परंपरागत परिधान पहनाए गए थे। इनमें साफ्टबैंक का प्रसिद्ध रोबोट पेपर भी था। शादी पेपर ने ही करवाई। शादी की रस्मों के बाद फ्रायोस और युक्रिन ने केक काटा और फिर एक-दूसरे को किस भी किया।