आवारा कुत्तों के लिए रोज उठती है 4 बजे
अक्सर लोग अपनी फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य के लिए ही जल्दी उठते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि कोई सड़क के आवारा कुत्तों के लिए भी जल्दी उठ सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं चीन में रहने वाली 5 वृद्ध औरतों के बारे में। जिनकी उम्र 60 साल
अक्सर लोग अपनी फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य के लिए ही जल्दी उठते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि कोई सड़क के आवारा कुत्तों के लिए भी जल्दी उठ सकता है।
आज हम आपको बता रहे हैं चीन में रहने वाली 5 वृद्ध औरतों के बारे में। जिनकी उम्र 60 साल से भी ज्यादा है। यह औरतें सुबह उठकर 1300 आवारा कुत्तों को 400 किलो खाना खिलाती हैं।
दरअसल यह डॉग शेल्टर 2009 में वांग यनफंग नाम की एक वृद्धा ने शुरू किया था। इन्हें जानवरों से बेहद लगाव है और इनकी भावनाओं की कदर करते हुए उनके शुभचिंतक इस नेक काम के लिए दान देते रहते हैं। वांग को इन स्ट्रीट डाग्स से इतना लगाव है कि वांग और इनके साथियों ने नया साल भी इनके साथ मनाया। वांग की ही एक पार्टनर का कहना है कि यह कुत्ते हमेशा फ्रेंडली नहीं रहते हैं, कभी-कभी काट भी लेते है। पर इस बात का इन सब पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वांग का कहना है कि इन सभी कुत्तों को वह अपने बच्चों की तरह मानती हैं। वांग और उनके पार्टनर मिलकर हर रोज 400 किलो खाना बनाते है। खाना खिलाने के साथ ही इन स्ट्रीट डॉग्स का और भी कई तरह से ध्यान रखा जाता है।