दुर्लभ! भारत में दिखे लाल कान वाले हाथी
आप ने हाथी तो देखा ही होगा और उसके बड़े बड़े कान भी देखे होंगे। क्या आप ने कभी लाल कान वाले हाथी को देखा है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं हम आप को दिखायेंगे।
यहां दिखे लाल कान के हाथी
एशिया में लाल कान वाले हाथी विलुप्त प्रजाति में आते हैं। हाल ही में कुछ लाल कान वाले हाथियों को स्पॉट किया गया है। बैंक में काम करने वाले जयदीप राजपूत ने कुछ लाल कान वाले हाथियों की फोटो ली है। ये फोटो कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड की हैं। नई दिल्ली के रहने वाले 56 वर्षीय जगदीप राजपूत ने बताया कि प्राकृतिक रंजकता की वजह से कुद हाथियों के कान लाल हो जाते हैं। नर हाथी अकेला होता है। वो अकेला ही जंगल में भ्रमण करता है। नर हाथी को बड़ा होने के बाद उसके समूह से अलग होना पड़ता है। जबकि मादा हाथी को बड़ा होने के बाद भी समूह में ही रखा जाता है।
विलुप्त होने के कगार पर है इनकी प्रजाति
जगदीप ने बताया कि उन्होंने पहली बार लाल कान वाले हाथियों को देखा है। उस दौरान नेशनल पार्क में मौजूद सभी लोगों ने पहली बार लाल कान वाले हाथियों को देखा। लाल कान वाले हाथियों की प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। इस तरह से उनका दिखना उनकी प्रजाति के लिये शुभसंकेत है। जगदीप ने बताया कि वो हाथी इतना बड़ा होने के बाद भी एक समझदार मनुष्य की तरह व्यवहार कर रहा था। हर हाथी के कान लाल रंग के नहीं होते हैं। इसमें जगह और प्रकृति का भी योगदान होता है।