खुद-ब-खुद घूम रही है ममी
चलती और बोलती हुई बार्बी डॉल सभी को पसंद होती है, पर अगर किसी म्यूजियम में रखी 4000 साल पुरानी मूर्ति अपने आप घूमने लगे तो यह आपको डरा सकती है। आज के वैज्ञानिक युग में आप ऐसे किसी अजूबे को बेमानी ही समझेंगे।
चलती और बोलती हुई बार्बी डॉल सभी को पसंद होती है, पर अगर किसी म्यूजियम में रखी 4000 साल पुरानी मूर्ति अपने आप घूमने लगे तो यह आपको डरा सकती है। आज के वैज्ञानिक युग में आप ऐसे किसी अजूबे को बेमानी ही समझेंगे। गणेश जी की मूर्ति जब दूध पीने लगती है, तो वैज्ञानिक साबित कर देते हैं कि इसके पीछे क्या तकनीक काम कर रही है। इसलिए आप भी ऐसी किसी खबर को ऊल-जुलूल ही मानेंगे। पर अभी जो खबर है, वह गणेश जी की मूर्ति की नहीं, ब्रिटेन के संग्रहालय में रखी ममी मूर्ति की है जो रहस्यमय गतिविधियां कर रही है और वैज्ञानिक भी इसके पीछे का तथ्य बता नहीं कर पा रहे हैं।
जी हां, आज के समय में ऐसी कोई खबर सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लगती है, पर यह सौ फीसदी सच है। ब्रिटेन के मैनचेस्टर संग्रहालय में 80 वषरें से रखी 4000 साल पुरानी मिस्त्र की एक मूर्ति अचानक रहस्यमय तरीके से घूमने लगी है। खबरों के अनुसार 10 इंच लंबी यह मूर्ति एक ममी की कब्र में मिली थी। एक दिन अचानक इसकी दिशा बदली देखकर विशेषज्ञ चौंक गए, उन्होंने इसे वहम माना पर बार-बार मूर्ति को सही दिशा में कर देने पर भी मूर्ति 180 डिग्री पर घूम जाती थी। आश्चर्यचकित होकर उन्होंने इसकी सच्चाई जानने के लिए वहां वीडियो कैमरा लगाया। पर रिकॉर्डिंग में मूर्ति को खुद-ब-खुद घूमता देखना उनके लिए चौंकाने वाला था।
वैज्ञानिक भी इसके पीछे कोई ठोस कारण समझ नहीं पा रहे हैं। संग्रहालय के क्यूरेटर इसका आध्यात्मिक कारण मानते हैं। पर फिल्मों से अलग हकीकत में ममी की इस मूर्ति की यह रहस्यात्मक गतिविधि सबके लिए कौतूहल का विषय बन गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर