किडनी से निकले 420 पत्थर
किडनी में पत्थर की समस्या के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन आश्चर्य की बात तो तब होगी जब किसी की किडनी में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 420 पत्थर निकले।
किडनी में पत्थर की समस्या के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन आश्चर्य की बात तो तब होगी जब किसी की किडनी में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 420 पत्थर निकले।
चीन में रहने वाले इस 55 वर्षीय शख्स को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती थी। अधिक पेट दर्द रहने के कारण यह व्यक्ति पूर्वी झेजियांग प्रांत के डोंगयांग पीपल्सज अस्पताल में चैक अप कराने के लिए गया। जहां इस शख्स ने डॉक्टर को बताया कि वह काफी समय से अधिक मात्रा में 'टोफू' का सेवन कर रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 'टोफू' एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें कैल्शियम सल्फेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। जांच के बाद पता चला कि इस शख्स की किडनी में सैकडों की तादाद में पत्थर जमा हैं साथ ही उन्होंने कहा कि उनमें से कई पत्थर काफी छोटे आकार के हैं।
रिर्पोट को देखने के बाद 55 वर्षीय इस शख्स का हाल ही में डोंगयांग पीपल्सक अस्पताल में बाई किडनी का ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर वेइ यूबिन ने बताया कि उन्हें इस ऑपरेशन करने में दो घंटे का समय लगा जिसमें 45 मिनट उन्हें सिर्फ छोटे पत्थर को निकालने में लग गए। डॉक्टर ने बताया कि इस शख्स को किडनी में पत्थर होने की बीमारी काफी लंबे समय से है और करीब 20 साल पहले भी डॉक्टरों ने 'लिथोट्रिप्सी' के जरिए 10 पत्थर निकाले थे।
डॉक्टर वेइ यूबिन ने बताया, कि सोया प्रॉडक्ट्स, खासकर जिप्सम टोफू में कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में होता है और अगर इसके साथ पर्याप्त पानी न पिया जाए तो यह कैल्शियम शरीर से बाहर नहीं निकल सकता है और यही कारण हैं जिस वजह से इस शख्स की किडनी में इतने पत्थर जमा हो गए थे। यह शख्स इन पत्थरों को निशानी के तौर पर अपने साथ रखना चाहता था, जिसके लिए वह एक पारदर्शी बैग में इन सभी पत्थरों को अपने साथ ले गया।