पति पत्नी के इस जोड़े ने 21 साल बाद फिर से की शादी पर इस बार दोनों थे दुल्हन!
जानिये एक अनोखे जोड़े की कहानी जिसने की दो बार शादी, एक बार महिला और पुरुष की तरह और दूसरी बार दो महिलाओं की तरह।
दो करेक्टर तीन नाम
इस कहानी में दो ही पात्र हैं पर उनके नाम तीन हैं। लंदन के केंट इलाके में रहने वाले एक जोड़े ने अपनी शादी के 21 साल बाद दोबारा शादी की, इस शादी में सबसे बड़ी खासियत ये थी कि अबकि बार जोड़े के दोनों सदस्य महिला ही थे। इसका कारण था कि स्टीफन नाम के पति ने अपना लिंग परिर्वन कर लिया था और वो भी महिला बन चुका था जिसका नाम था क्रिस्टियाना। कुछ ऐसी है इस अजीबो गरीब शादी की कहानी। डेनिस और क्रिस्टियाना टेलर की शादी कई साल पहले बतौर डेनिस और स्टीफन टेलर हो चुकी थी और उनका एक बेटा भी है। फिर तकरीबन 15 साल बाद स्टीफन ने अपना लिंग बदलने का किया फैसला और बन गया क्रिस्टियाना और लिखी गयी एक नयी कहानी।
स्टीफन और डेनिस की पहली शादी के बाद की तस्वीर
नाविक से रेडियोग्राफर
जिस समय डेनिस ने स्टीफन से शादी की थी वह ब्रिटिश की रॉयल नेवी में एक सेलर था। दोनों की शादी काफी खुशहाल थी और स्टीफन ने अपनी सेलर की जॉब भी पत्नी के साथ रहने के लिए छोड़ दी। उनके घर एक बेटे का भी जन्म हुआ। जैसे वक्त गुजरा स्टीफन को लगने लगा कि उसके साथ सब ठीक नहीं है उसे महिलाओं की तरह रहना और उनके कपड़े पहनना अच्छा लगने लगा। इसका असर डेनिस पर भी पड़ा उसे अपनी शादी में कुछ गड़बड़ लगने लगी। उसे लगा कि स्टीफन बदल रहा है, या उसका शायद कहीं अफेयर है। आखिर एक दिन ये राज खुल गया कि स्टीफन को महिला बनना है। इसके बाद एक लंबी सर्जरी से गुजर कर वो क्रिस्टियाना बन गया। अब वो एक अस्पताल में रेडियोग्राफर का जॉब कर रहा है।
बेटे के साथ अब ऐसी है ये जोड़ी
आसान नहीं थी जिंदगी पर अब वे खुश हैं
हालाकि डेनिस और क्रिस्टियाना के लिए जिंदगी आसान नहीं थी पर उन्होंने सब समझदारी से संभाला और अब वे खुश हैं। कई लोग जो उनके दोस्त थे वो उनसे अलग हो गए। कुछ लोगों को लगता था कि उन्हें इस जोड़े से दूर रहना चाहिए ये ठीक नहीं कर रहे, और वो दूर हट गए। हालाकि डेनिस को इसका अफसोस है पर वो अब ज्यादा खुश हैं क्योंकि उनके मौजूदा दोस्त सच में उनके वेलविशर हैं। बेटे ने भी अपना नाम अपने पिता का नाम स्टीफन रखा है और वो अपने माता पिता की नयी भूमिका से खुश है। क्रिस्टियाना ने बताया कि वो अब भी बहुत से ऐसे काम खुशी से करती हैा जो बतौर एक पिता उन्हें अपने बेटे के लिए करने चाहिए। जहां तक बेटे का सवाल है उसने आसानी से क्रिस्टियाना को 'मम' और डेनिस को 'मम्मी' बना लिया है।